गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की जो संख्या घट रही है उससे किसान नेताओं की चिंताएं बढ़ा दी हैं. इस स्थिति से निपटने के लिए किसान नेता नई रणनीति बनाने पर मजबूर हो गए हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर ये नई रणनीति है क्या जिससे आंदोलन में किसानों की तादाद बढ़ाई जा सके. इस संबंध में हमारे संवाददाता रवीश रंजन ने बात की भारतीय किसान यूनियन के एक नेता से. किसानों की संख्या कम होने पर उन्होंने कहा कि तादाद बराबर है. कल यहां रैली निकाली गई थी तो काफी संख्या में लोग थे. अब तो हम खुद किसान पंचायत कर रहे हैं तो यहां तादाद बढ़ाकर क्या करेंगे.