आज राज्यसभा में नए कृषि कानूनों पर चर्चा होगी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राज्यसभा में बयान देंगे. वह तीनों कृषि कानूनों पर सरकार का पक्ष रखेंगे. बता दें कि कृषि कानूनों पर सभी विपक्षी दलों के तेवर तल्ख हैं. बजट सत्र के दौरान लगातार हंगामा हो रहा है. विपक्षी दल कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर किसान भी इन कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से ज्यादा वक्त से धरना दे रहे हैं.