उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है, क्योंकि आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है. 16 अक्टूबर को 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है. 7 सीटों पर बीजेपी 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत लगभग तय है. ये स्थिति मौजूदा विधानसभा के आंकड़े के अनुसार है. 10वीं सीट पर रोमांचक मुकाबला होने के आसार हैं. समाजवादी पार्टी 3 उम्मीदवार खड़े कर सकती है जबकि विधायकों की मौजूदा संख्या बल के हिसाब से उसके दो उम्मीदवारों की जीत तो तय है लेकिन इसके लिए अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में बैठक भी की है.