दिल्ली में चुनाव की सुगबुगाहट अब तेज होने लगी है. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से चुनाव को लेकर संपर्क किया है. NDTV ने दिल्ली के चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर से बात की. प्रशांत किशोर ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में दिल्ली का मूड जानना बेहद मुश्किल है. यहां की हवा एकाएक बदलती है. इसलिए चुनाव में क्या होगा इसे लेकर अभी से कुछ कहना सही नहीं होगा.