बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का ताबड़तोड़ एक्शन

  • 19:18
  • प्रकाशित: अप्रैल 27, 2026


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन देखने को मिला है. चुनाव आयोग ने जगदल और बैरकपुर में देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी की. आज बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है और उससे ठीक पहले यह कार्रवाई की गई. हिंसा की लगातार मिल रही खबरों के बीच आयोग ने सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं.


उत्तर 24 परगना में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प, पत्थरबाजी और बमबाजी की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसमें एक CISF जवान घायल हुआ है. वहीं भांगुर इलाके से टीएमसी कार्यकर्ता के घर से 79 देसी बम बरामद होने से हड़कंप मच गया है. दूसरे चरण के मतदान से पहले बंगाल का सियासी माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है.

संबंधित वीडियो