कैसे 'मौत के तहखानों' को MCD ने दे दिया लाइसेंस? NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है. NDTV की टीम जब फ्लोरिश होटल (जहां हादसा हुआ) के ठीक पास मौजूद दूसरे होटलों में पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो गए. हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि इन होटलों के बेसमेंट में नियम-कानून ताक पर रखकर अवैध कमरे बनाए गए हैं. बेसमेंट में बने इन कमरों में न तो वेंटिलेशन है, न ही फायर सेफ्टी का कोई इंतजाम. सोचिए, अगर आग लगती है, तो कोई कैसे जान बचाकर भागेगा? इसी वजह से फ्लोरिश होटल में कैजुअल्टी का आंकड़ा इतना बड़ा रहा, क्योंकि वहां भी बेसमेंट में कमरे बने हुए थे और भागने का रास्ता बंद था. पास ही में मैक्स अस्पताल होने के कारण, यहां बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार रुकते हैं. ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर MCD (नगर निगम) और फायर डिपार्टमेंट ने ऐसे 'मौत के होटलों' को लाइसेंस और NOC कैसे दे दी? इस वीडियो में देखें NDTV का सबसे बड़ा खुलासा:
 

संबंधित वीडियो