पहाड़ों में भीषण भूस्खलन से भारी तबाही, रिहायशी इलाकों और घरों तक पहुंचा मलबा

Uttarakhand Cloudburst: गर्मी से राहत देने आई मानसूनी बारिश अब पहाड़ी राज्यों के लिए साक्षात 'काल' साबित होने लगी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई संवेदनशील पहाड़ी इलाकों से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां मूसलाधार बारिश के बाद हुए भीषण भूस्खलन (Landslide) ने भारी तबाही मचाई है। पहाड़ दरकने के कारण टनों भारी मलबा, कंक्रीट और बड़े-बड़े बोल्डर सीधे ढलानों पर बसे गांवों और रिहायशी इलाकों में आ गिरे हैं, जिससे कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

संबंधित वीडियो