दिल्ली : गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास लड़की का शव कई टुकड़ों में मिला

  • 1:43
  • प्रकाशित: जुलाई 12, 2023

उत्तरी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे यमुना किनारे एक महिला का शव 7- 8 टुकड़ों में बरामद हुआ है.  इन टुकड़ों को प्लास्टिक के दो बैग में पैक किया गया था. ये टुकड़े गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे यमुना किनारे जंगल में मिले हैं. शुरुआती जांच से ऐसा लगता की माहिला की हत्या कई दिन पहले हुई और उसके शव को यहां लाकर फेंका गया.  दिल्ली की गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के बीच यमुना किनारे जंगल में बुधवार सुबह सवा 9 बजे एक लड़के ने शव देखा, लड़के ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि शव 7- 8 टुकड़ों में प्लास्टिक के दो काले रंग बैगों में रखा गया.

संबंधित वीडियो