दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की चौकसी के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई. दरअसल, टर्मिनल थ्री के इंट्री गेट पर खड़े सीआईएसएफ के अफसर एयर ट्रैवल के लिए एयरपोर्ट पहुंचने वाले पैसेंजर्स के डॉक्यूमेंट की जांच कर रहे थे. इसी बीच एक ब्लैक टी-शर्ट और लोवर पहने एक शख्स इंट्री गेट पर पहुंचता है. इस शख्स ने अपनी पीठ पर लाल रंग का बैग भी टांगा हुआ था. सीआईएसएफ अफसर जैसे ही उससे ट्रैवल डॉक्यूमेंट दिखाने के लिए कहते हैं, वह उन्हें धक्का देखकर चेक-इन एरिया की तरफ भागने लगता है.