कठपुतली कालोनी को खाली करवाने से लेकर गगनचुंबी इमारत बनाने के लिए अब पुलिस से लेकर डीडीए के अधिकारियों ने वहां डेरा डाल दिया है. दरअसल वहां बनने वाले मकानों में उनको घर दिया जाएगा जो यहां रह रहे हैं और जिनका नाम डीडीए के सर्वे में है. पर लोग सर्वे को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं.