भारत में 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज़्यादा 9851 नए मामले आए सामने | Read

दुनियाभर के तमाम देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (COVID-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में 64 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. यह आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,26,770 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,851 नए मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है. देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं और संक्रमण से मौतें हुई हैं.

संबंधित वीडियो