उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 जून 2026 को 54वां जन्मदिन है. इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिली हैं. गोरखनाथ मठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को साधु-संतों ने भी जन्मदिवस पर अपना आशीर्वाद दिया है. योगी आदित्यनाथ पहली बार 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बने थे और 25 मार्च 2022 को पूर्ण बहुमत से दूसरी बार चुनाव में जीत हासिल कर उन्होंने फिर यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.