पंजाब के मोहाली से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक निजी कंपनी के अंदर घुसकर एक सिरफिरे आशिक ने अपनी ही सहकर्मी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. दिल को विचलित कर देने वाली यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक किस तरह दफ्तर में दाखिल होता है और वहाँ बैठी युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर देता है. मृतका ने अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह खुद को नहीं बचा पाई. दफ्तर के अन्य साथियों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें भी चाकू दिखाकर डरा दिया.
बताया जा रहा है कि दोनों पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो गया था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. युवती की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल, युवती की मौत हो चुकी है और आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें.