मालवीय नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश यादव आग लगने के बाद सबसे पहले पहुंचे थे. जब बिल्डिंग में आग लगी तो दिनेश ने देखा कि दूसरी मंजिल से महिलाओं के हाथ निकल रहा है. ये सीढ़ी की मदद से अंदर गए और दो महिलाओं को किसी तरह बाथरूम का शीशा तोड़ कर सीढी से बाहर निकाला. एक महिला जिसका वजन बहुत ज्यादा था, उसने दिनेश से कहा आप मुझे नहीं ले जा पाओगे, मेरी बेटी को ले जाओ इसे बच्चा लो. इनके उस वक़्त काफी धुंआ हो गया था और आग एक दम सामने तक आ गई थी. दिनेश के मुताबिक, इन्होंने पांच लोगों को बाहर निकाला. जो कपड़ा उस वक्त दिनेश पहने थे पूरी तरह धुंए और खून की वजह से लाल और काले रंग का ही गया है. दिनेश के हाथ पैर मे चोट लगी जिससे खून भी निकला.दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश यादव का इंटरव्यू देखें