CM Yogi Bulldozer Action: संभल में अवैध मजार पर बुलडोजर एक्शन हुआ है. डीएसपी की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई खेर चमन शाह बाबा मजार को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया गया. तहसीलदार और डीएम कोर्ट के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए चार थानों की पुलिस मौजूद रही. गुन्नौर थाना के गांव बाघऊ में प्राचीन खेड़ेश्वर मंदिर के पास सरकारी ऊसर की जमीन पर अवैध कब्जा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मजार बना ली थी