Suvendhu Adhikari PA Murder News: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या के बाद उनके घर में मातम छाया हुआ है। चंद्रनाथ की मां के आंसुओं ने पूरे बंगाल को झकझोर दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि यह एक राजनीतिक हत्या है और सत्ता परिवर्तन के गुस्से में उनके बेटे को निशाना बनाया गया। भाई देव कुमार ने इस पूरी घटना को एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है