नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देशभर में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की सूचना है. वहीं, दिल्ली में भी शाम को प्रदर्शन उग्र हो गया और हालात को संभालने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा है. साथ ही लाठीचार्ज की भी खबर है. उधर, खबर है कि दिल्ली के दरियागंज इलाके में कार में आग लगा दी गई है और हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस जूझ रही है.