अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले सबकी निगाह इस साल के अंत तक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर हैं. साल के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव है. भारतीय जनता पार्टी ने आज सभी को चौंकाते हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी.