बिहार के बेतिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मां अपनी 11 साल की बीमार बेटी को गोद में लेकर अस्पताल परिसर में भटकती नजर आ रही है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को ले जाने के लिए स्टेचर नहीं मिला। अस्पताल अधीक्षक अनिल कुमार ने वीडियो की जांच और कार्रवाई की बात कही है। सवाल है—क्या अस्पतालों में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलनी चाहिए?