Bihar Elections 2025: Congress की Candidate List तैयार, तय किए संभावित उम्मीदवार | Breaking News

  • 2:26
  • प्रकाशित: अक्टूबर 09, 2025

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। NDTV को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 14 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को कुटुंबा सीट से टिकट मिल सकता है, जबकि शकील अहमद खान कदवा से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। वहीं इज़हारुल हुसैन को किशनगंज से और मनोहर प्रसाद सिंह को मनिहारी सीट से टिकट दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा विजेंद्र चौधरी (मुजफ्फरपुर), विश्वनाथ राम (राजपुर), अमिता भूषण (बेगूसराय), गरीब दास (बछवाड़ा), अमित कुमार टुन्ना (रीगा), बीके रवि (रोसड़ा), सतीश कुमार (वारिसलीगंज) और मंगल राम (चेनारी) जैसे नाम भी इस संभावित सूची में शामिल हैं। बिहार कांग्रेस के इन उम्मीदवारों के नाम सामने आने से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में पार्टी किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है। 

संबंधित वीडियो