TMC में बगावत या साजिश? ममता का बड़ा आरोप, विधायकों को दी जा रही धमकी

इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजनीति से सामने आ रही है, जहां टीएमसी (TMC) में बढ़ती अंदरूनी खींचतान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि पार्टी के कुछ विधायकों को बैठक में शामिल न होने के लिए धमकियां दी जा रही हैं.
बताया जा रहा है कि कम से कम 4 विधायकों ने इस मामले में शिकायत भी की है. मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्हें फोन पर दबाव बनाया जा रहा है और यहां तक कि पुलिस के जरिए भी डराने‑धमकाने की कोशिश की जा रही है.
ममता बनर्जी ने इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा कि इस तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने इशारों‑इशारों में विपक्ष और स्थानीय स्तर पर काम कर रही ताकतों पर भी निशाना साधा.
इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और टीएमसी के भीतर जारी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है.
फिलहाल इस खबर में इतना ही. देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

संबंधित वीडियो