बंगाल चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है. तृणमूल कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट दिए जाने से कुछ बीजेपी कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे हैं. हुबली और दूसरे जिलों से खबर आ रही है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने ही दफ्तरों को नुकसान पहुंचाया है. कोलकाता में भी ऐसा देखना को मिला था. देखिये कैसे विरोध दर्ज करा रहे भाजपा कार्यकर्ता...