यूपी में मायावती और अखिलेश यादव साइकिल के लिए लड़ पड़े हैं। आज लखनऊ में नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप के मौके पर अखिलेश ने कहा कि एक वक्त था जब मायावती हुकूमत में उन्हें सड़क पर साइकिल चलाने से रोक दिया था। इस पर जवाब में मायावती बोलीं कि अखिलेश के पास फालतू टाइम है इसलिए वह साइकिल चलाते हैं। तो अखिलेश का जवाब था कि मायावती फुरसत में हैं, अगर साइकिल चलाएं तो फिट रहेंगी।