3 गुट में बंट गई ममता की TMC? जहांगीर खान का 'नेपाल प्लान' फेल!

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट का सामना कर रही है. खबर है कि पार्टी अब तीन अलग-अलग गुटों में बंट चुकी है. इस बीच ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं, फर्जी दस्तखत मामले में CID की टीम ने उनके आवास और दफ्तर पर दबिश दी है. वहीं, नेपाल भागने की फिराक में लगे विवादित टीएमसी नेता जहांगीर खान (पुष्पा) को भी STF ने बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए छात्रों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है. महज 32,000 पदों के लिए 29 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी मैदान में हैं. रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड्स पर तिल रखने की जगह नहीं है. प्रशासन की सख्त चेकिंग के बावजूद कई 'मुन्ना भाई' हाई-टेक तरीके से नकल करते पकड़े गए हैं. लापरवाही बरतने पर कई दरोगा और सिपाहियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है.

इसके अलावा, देश के 11.5 करोड़ गरीब परिवारों को महंगाई का एक और झटका लगा है. सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सब्सिडी सिलेंडरों का कोटा साल भर में 9 से घटाकर सिर्फ 4 कर दिया है.
 

संबंधित वीडियो