उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. वहीं, प्रदेश के डीजीपी ने बरेली में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. इस बैठक में मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. कांवड़ यात्रा को देखते हुए लखनऊ पुलिस हाई अलर्ट पर है. शहरभर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है. यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. इसके अलावा, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है.