सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जन्म जयंती, सेवा-श्रद्धा के साथ मना रहा स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप

  • 2:17
  • प्रकाशित: अक्टूबर 20, 2026

मथुरा में स्वीटी बाय एम. आर. ग्रुप अपने संस्थापक स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जन्म जयंती (हीरक जयंती) के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. सेवा, श्रद्धा, संत सम्मान और आध्यात्मिक मूल्यों को समर्पित इन आयोजनों के जरिए उनके प्रेरणादायी जीवन और समाजसेवा को याद किया जा रहा है. सीमित संसाधनों से व्यावसायिक सफर शुरू करने वाले सुरेश चंद्र अग्रवाल ने मेहनत, ईमानदारी और विश्वास के दम पर ‘स्वीटी सुपारी’ को पहचान दिलाई. इसके साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी, पारिवारिक संस्कार और धार्मिक आस्था के प्रति उनका समर्पण भी उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा.