मेघालय की चिंताओं से दूर गुरुवार को कांग्रेस ने दिल्ली में भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकता बनाए रखने की प्रतिज्ञा के साथ एक रणनीति बैठक की. बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में हमने आगामी संसद सत्र पर चर्चा की. हमें संसद में बहुत सारे मुद्दे उठाने हैं.