Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भक्ति का महाकुंभ, सप्त मंडपम से राम दरबार तक गूंजे वैदिक मंत्र

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बन रहा है. राम दरबार और उपमंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन भगवान श्रीराम की पावन नगरी में जारी है. 3 जून 2025 से शुरू हुए भव्य समारोह में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में राम दरबार और अन्य सात मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. यह आयोजन न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं का एक अनुपम संगम के तौर पर देखा जा रहा है. 

संबंधित वीडियो