पहले चरण में 'बंपर' वोटिंग, शाह बोले- 200 से ज्यादा सीटों के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी BJP

  • 15:43
  • प्रकाशित: मार्च 28, 2021
पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण में बंपर मतदान के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के लिए दोनों राज्यों की जनता का धन्यवाद करता हूं. पश्चिम बंगाल में 84 प्रतिशत से ज्यादा मतदान और असम में 79 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होना बताता है कि जनता में भारी उत्साह है. भाजपा 200 से ज्यादा सीटों के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी, इसका मुझे और सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है. सुनें गृह मंत्री अमित शाह का पूरा भाषण...

संबंधित वीडियो