उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी सियासी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रविवार को यूपी के बहराइच आ रहे हैं. ओवैसी के इस बहराइच दौरे को उनकी पार्टी के चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है. असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "इंशाअल्लाह! कल 14 जून 2026 (इतवार) को बहराइच, उत्तर प्रदेश में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करूंगा. बहराइच की हमारी तमाम माओं-बहनों, बुज़ुर्गों, नौजवानों, किसानों और AIMIM से मोहब्बत रखने वाले हर फ़र्द से गुज़ारिश है कि बड़ी तादाद में इस जनसभा में शिरकत करके इसे कामयाब बनाएं और अपनी इत्तेहाद (एकजुटता) का पैग़ाम दें."