पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर दर्ज हुई एफआईआर (FIR) को लेकर देश का सियासी पारा गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई को पूरी तरह गलत बताते हुए बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। वहीं, यूपी में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी अखिलेश यादव ने अपनी रणनीतिक चालें चल दी हैं।