यूपी चुनाव से पहले गठबंधन में तकरार, कांग्रेस ने खुद को बताया बरगद, सपा बोली- वो आम का पेड़

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा के बीच सियासी तकरार शुरू हो गई है. कांग्रेस ने खुद को बरगद का पेड़ बताकर बड़े भाई की भूमिका का दावा किया है. समाजवादी पार्टी ने इस बयान पर पलटवार किया है और खुद को आम का पेड़ बताया है. सपा ने कहा कि बरगद का पेड़ सिर्फ छाया देता है जबकि आम का पेड़ छाया के साथ फल भी देता है. सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने आम वाला बयान दिया है. इस पूरे घटनाक्रम को यूपी चुनाव में कांग्रेस और सपा में गठबंधन से पहले ही खींचतान दिखने लगी है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस एक बरगद का पेड़ है, उसे कोई उखाड़ नहीं पाएगा और न कोई कमजोर कर पाएगा, इसलिए क्षेत्रीय दल कांग्रेस के साथ मिलकर चलें. वहीं, इस बयान पर सपा विधायक ने कहा कि सपा एक आम का पेड़ है. वह फल देती है और दूसरे को खाने का मौका देती है.

संबंधित वीडियो