अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को भव्य विदाई; अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष से गूंजी मुंबई

  • 4:17
  • प्रकाशित: सितम्बर 25, 2026

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में गणपति विसर्जन की धूम देखने को मिल रही है. खासकर मुंबई में 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष और ढोल-ताशों की गूंज के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्राएं निकल रही हैं. सार्वजनिक गणेश मंडलों में पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ बप्पा को विदाई दे रहे हैं. गुलाल, फूलों की वर्षा, पारंपरिक संगीत और भक्तों के उमड़े जनसैलाब के बीच मुंबई की सड़कों से लेकर समुद्र तटों तक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है.

संबंधित वीडियो