UCC पर अमित शाह के ऐलान से मचा सियासी घमासान, JDU बोली- नहीं होने देंगे लागू!

  • 12:26
  • प्रकाशित: सितम्बर 14, 2026

समान नागरिक संहिता पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान से सियासत गरमा गई है. मुंबई में शाह ने कहा, '2029 से पहले NDA शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता UCC लागू करेंगे.' 2029 में लोकसभा चुनाव हैं, इसलिए 2029 के जिक्र पर विपक्ष सवाल उठा रहा. शाह ने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाई, ट्रिपल तलाक खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को अधिकार दिया, अयोध्या में राम मंदिर बनाया, आगे UCC भी लागू करेंगे. भारतीय न्याय संहिता से क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को भारतीय आधार मिला, सजा दर एक साल में 30% बढ़ी, 3 साल में न्याय की प्रणाली बन रही.