गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला रेसिंग बाइकर को तेज रफ्तार कार सवारों ने जानबूझकर जोरदार टक्कर मार दी. पीड़ित महिला बाइकर के अनुसार, कार सवार युवक शुरू से ही उनका पीछा कर रहे थे और अजीब हरकतें कर रहे थे. महिला ने जब उन्हें गाड़ी दूर रखने और बाइक न रोकने को कहा, तो कार सवारों ने बहस की. महिला का दावा है कि कार में सवार सभी लोग शराब के नशे में थे. महिला ने बचने के लिए जब अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई, तो कार सवारों ने बेहद तेज गति से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला औंधे मुंह सड़क पर गिर गई और उनकी रेसिंग बाइक काफी दूर तक सड़क पर रगड़ती चली गई. हादसे के बाद कार सवार मदद करने के बजाय तेजी से वहां से फरार हो गए.