देशभर में आज गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है. आज से ही महाराष्ट्र में 10 दिन के महापर्व की शुरुआत हो गई है. मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणपति के रंग में रौनक, सुबह से पंडालों-मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. मुंबई के सबसे प्रसिद्ध पंडाल में रातभर से भक्त मुख दर्शन और चरण दर्शन की लाइन में लगे. वहीं, भारत के कोने-कोने से गुजरात के वलसाड तक से लोग आए. आप भी कीजिए गणपति बप्पा के लाइव दर्शन.