राजस्‍थान निकाय चुनाव Result: BJP बड़े शहरों में आगे, जानें- कांग्रेस की स्थिति?

  • 4:56
  • प्रकाशित: सितम्बर 14, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव की 309 नगरीय निकायों के नतीजे सामने आने लगे हैं. आज सुबह से ही मतगणना जारी है और कई जगह बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. इसे सत्ता का सेमीफाइनल और बीजेपी के 2.5 साल के कामकाज का लिटमस टेस्ट कहा जा रहा है. कुल 309 निकाय में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद, 248 नगर पालिकाएं हैं. 10 नगर निगम में जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा और पाली शामिल हैं. कुल 10,167 वार्ड, 38,889 उम्मीदवार मैदान में हैं. शुरुआती रुझानों में 156 वार्ड के नतीजों में बीजेपी 81, कांग्रेस 46, निर्दलीय 28 पर जीतते नजर आ रहे हैं. जयपुर नगर निगम में 150 वार्ड, भरतपुर में 65 वार्ड. 10 नगर निगमों में से 8 में बीजेपी आगे, बड़े शहरों - जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर में बीजेपी का दबदबा नजर आ रहा है. लेकिन ओवरऑल 309 निकायों में कांटे का मुकाबला है. 

संबंधित वीडियो