Rajasthan Nikay Chunav Results: वसुंधरा राजे के गढ़ में कांग्रेस की बड़ी जीत

  • 9:18
  • प्रकाशित: सितम्बर 14, 2026

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आने लगे हैं. आज सुबह से मतगणना लगातार जारी है. रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर साफ देखी जा रही है. राजस्थान में नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है. कई जगहों पर उम्मीदवारों की जीत की घोषणा भी होने लगी है. अभी तक सामने आए नतीजों में बीजेपी के लिए अच्छी खबर है. बीजेपी के कई उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. दूसरी तरफ कई वार्डों में कांग्रेस और निर्दलीय भी दम दिखा रहे हैं. थोड़ी देर में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित 10 नगर निगमों के मेयर, नगर परिषदों के सभापति और नगर पालिका चेयरमैन की तस्वीर साफ हो जाएगी.

संबंधित वीडियो