UCC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 21 राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करेंगी. इस दौरान उन्होंने पिछले 12 सालों में केंद्र की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की यात्रा पर भी बात की. शाह ने कहा कि तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं. हमने कई राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया है और मुझे भरोसा है कि BJP-NDA शासित 21 राज्यों में हम 2029 से पहले UCC लागू कर देंगे.