Kia India ने अपनी नई Kia Sorento को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. NDTV Auto INDIA से खास बातचीत में Kia India के Senior Vice President Sales & Marketing, Atul Sood ने नई Sorento की खूबियों, टारगेट ग्राहकों और भविष्य की इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.
नई Kia Sorento में डीजल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी और सबसे ज्यादा व्हीलबेस वाली SUV है, जिससे यात्रियों को बेहतर स्पेस और आराम मिलता है.
SUV में 30 ADAS Level 2+ फीचर्स, 26 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, 85 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, Generative AI आधारित वॉयस असिस्टेंट और OTA अपडेट्स जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं.