मराठी नहीं बोलने वाले कैब ड्राइवर्स पर एक्शन? महाराष्ट्र में नए नियमों की चर्चा तेज

  • 3:13
  • प्रकाशित: अगस्त 13, 2026

आप एक शानदार ड्राइवर हैं, ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करते हैं और आपकी गाड़ी भी पूरी तरह फिट है. लेकिन सोचिए, अगर सिर्फ इसलिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जाए क्योंकि आप एक खास भाषा नहीं बोल पाते? सुनने में यह हैरान करने वाला लग सकता है, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा नियम लागू होने की चर्चा ने बहस छेड़ दी है. अगर आप महाराष्ट्र की सड़कों पर कैब, टैक्सी या ऑटो रिक्शा चलाना चाहते हैं, तो अब सिर्फ ड्राइविंग आना ही काफी नहीं माना जा सकता. आपको मराठी भाषा बोलनी और समझनी भी पड़ सकती है. भाषा को लेकर प्रस्तावित नियमों और सख्ती पर चर्चा तेज है, जिसके बाद ड्राइवरों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच चिंता भी बढ़ गई है. सवाल यह है कि क्या भाषा को रोजगार से जोड़ना उचित है और इसका लाखों ड्राइवरों पर क्या असर पड़ेगा?