नितेश राणे बोले- आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर तो नहीं बन गए? AIMIM नेता ने घेरा

  • 3:41
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दिया. इसपर अब AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, 'ये मुसलमानों के प्रति नफरत और जहर को दर्शाता है. नितेश राणे जिहाद का मतलब नहीं जानते' न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए बयन में वारिस पठान ने कहा कि आमिर खान ने तीन बार शादी की है... तो आप चार बार शादी कर लीजिए. आपको कौन रोक रहा है? आपको जलन क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि आमिर खान की पिछली पत्नियां, उनके बेटे, दामाद, दोस्त और उद्योगपति उनकी तीसरी शादी में शामिल हुए. किसी को कोई आपत्ति नहीं है, फिर भी आपको है. क्या आपको जलन हो रही है? अगर कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से शादी करता है, तो आपको क्या समस्या है?..."
 

संबंधित वीडियो