मुंब्रा का नाम 'मुंब्रा देवी' करने की मांग, कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे

  • 3:04
  • प्रकाशित: अगस्त 17, 2026

महाराष्ट्र के ठाणे जिले का मुस्लिम बहुल इलाका मुंब्रा इन दिनों राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है. विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से रविवार सुबह यहां भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे भी शामिल हुए. कांवड़ यात्रा के दौरान नितेश राणे ने एक बड़ा बयान देकर सियासी बहस छेड़ दी. उन्होंने मुंब्रा का नाम बदलकर 'मुंब्रा देवी' करने की मांग उठाई. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है. रविवार सुबह ठाणे का मुंब्रा इलाका भगवा रंग में रंगा नजर आया. अवसर था विश्व हिंदू परिषद के सहयोग से श्री मुंबेश्वर महादेव कांवड़िया मंडल द्वारा आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा का. सुबह-सुबह सैकड़ों कांवड़िये मुंब्रा की सड़कों पर उतरे. धार्मिक उत्साह के बीच मंत्री नितेश राणे भी यात्रा में शामिल हुए और अपने बयान से राजनीतिक विवाद को हवा दे दी.

संबंधित वीडियो