बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार वजह कोई सुपरहिट फिल्म या प्रमोशन नहीं, बल्कि उनकी तीसरी शादी है. आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से विवाह किया है, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर राजनीतिक बहस का विषय बन गई है. महाराष्ट्र की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर विवाद छिड़ गया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान की शादी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें "लव जिहाद का ब्रांड एम्बेसडर" बताया. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया शुरू हो गई.