क्या थ्री इडियट्स के 'वांगडू' हैं वांगचुक? आमिर खान ने दावों को किया खारिज | Syed Suhail

  • 13:36
  • प्रकाशित: जुलाई 17, 2026

नीट (NEET) पेपर लीक मामले और देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं. अनशन के कारण उनका वजन 9 किलो तक घट चुका है. डॉक्टरों के मुताबिक वे 'स्टेज 3' की स्थिति में पहुंच रहे हैं, जहां उनके दिल, किडनी और लिवर जैसे अंगों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. इस बीच वांगचुक ने देश को संबोधित करते हुए एक बेहद भावुक और हैरान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा, "मैं बाहर से भले कमजोर हूं, लेकिन अंदर से बहुत मजबूत हूं. मैं 20 जुलाई (संसद सत्र शुरू होने की तारीख) तक किसी भी तरह जिंदा रहना चाहता हूं. अगर हमारा मार्च सफल नहीं रहा, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा."

संबंधित वीडियो