कॉकरोज जनता पार्टी ने मोदी सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 25 जुलाई को हुए समझौते का पालन नहीं किया गया, तो युवा फिर से सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे. सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, 'हम अपने किसी भी साथी पर कोई आंच नहीं आने देंगे. सरकार को अपने वादे पर कायम रहना होगा. किसी भी छात्र पर कार्रवाई नहीं होने देंगे. अगर कोई एक्शन होता है, तो हम फिर विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे.'