कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, सभाी केस होंगे वापस... बिहार सरकार की प्रदर्शनकारियों को राहत

  • 5:04
  • प्रकाशित: जुलाई 28, 2026

बिहार से खबर मिल रही है कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएंगे. गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है. 26 जुलाई शाम 6:00 बजे से पहले दर्ज सभी मामले वापस होंगे. सभी गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को छोड़ा जाएगा. प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर विपक्ष के नेताओं ने सवाल उठाए थे. वहीं दूसरी तरफ असम में भी जो केस दर्ज हुए थे, उन्हें भी वापस लिया जाएगा. दरअसल, आंदोलन खत्‍म करने की ये मुख्य मांग थी. बीजेपी की तरफ से भी मांग की जा रही थी कि जिन छात्रों पर तमाम राज्यों में केस दर्ज हुए हैं उन्हें वापस लिया जाए. अब बिहार और असम से खबर मिल रही है कि यहां पर जो केस दर्ज थे वो वापस ले लिए गए हैं.

संबंधित वीडियो