'गद्दार' बनाम 'भ्रष्टाचार': बंगाल में TMC टूटी? कीर्ति आजाद का पलटवार

पश्चिम बंगाल की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ा भूचाल आया हुआ है. 'खेला होबे' का नारा देने वाली ममता बनर्जी आज खुद अपनी ही पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का 'खेला' रोकने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं. 20 सांसद और 60 से अधिक विधायकों के बागी होने और अलग गुट बनाने की खबरों ने टीएमसी के किले की बुनियाद हिला कर रख दी है. बागी नेता इस बगावत के लिए भतीजे अभिषेक बनर्जी के रवैये और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि टीएमसी आलाकमान ने इन बागियों को खुलेआम 'गद्दार' घोषित कर दिया है.

आखिर इस महा-बगावत के पीछे की असली 'इनसाइड स्टोरी' क्या है. क्या यह बीजेपी के 'ऑपरेशन लोटस' का नतीजा है या फिर टीएमसी की अपनी अंदरूनी कलह. इस मुद्दे पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता और सांसद कीर्ति आजाद ने NDTV इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. कीर्ति आजाद ने बागी नेता काकोली घोष पर घूसखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं और बीजेपी पर विधायकों को तोड़ने का तीखा प्रहार किया है. क्या ममता बनर्जी अपनी पार्टी को इस ऐतिहासिक टूट से बचा पाएंगी. बंगाल की राजनीति के इस नए और सबसे दिलचस्प मोड़ का पूरा विश्लेषण देखने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.
 

संबंधित वीडियो