पश्चिम बंगाल के मालदा में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है. बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिला है, जिसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान और शरीर पर गोलियां भी दागी गई हैं. कई और लोगों के घायल होने की खबर भी है. आरोप टीएमसी पर लग रहा है. पुलिस ने रंजन घोष नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है. बाकी साथियों की भी तलाश हो रही है. मृतक के भाई का कहना है कि मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से राजनीतिक विवाद चल रहा था. घटना दशहरे के दिन शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है.