भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति झा आजाद यानी कीर्ति आजाद को झारखंड के धनबाद से टिकट दिया गया है. अब तक बिहार के दरभंगा से सांसद रहे कीर्ति आजाद झारखंड के धनबाद से चुनाव लड़ेंगे. धनबाद से चुनाव लड़ने पर कीर्ति आजाद ने कहा कि उनके लिए प्रदेश नया नहीं है. उन्होंने इसके लिए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को धन्यवाद जताया. उन्होंने कहा कि झारखंड में उनका पैतृक गांव है, इसलिए उनके लिए यहां से चुनाव लड़ने में कोई मुश्किल वाली बात नहीं.